उत्तराखण्ड

महिला विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष का किया धन्यवाद

देहरादून: विधानसभा सत्र के पहले दिन आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने नई शुरुआत करते हुए महिला विधायकों, अधिकारियों एवं महिला मीडियाकर्मियों की सुविधा को देखते हुए विधानसभा भवन में महिलाओं के लिए विशेष कक्ष का शुभारंभ किया।
विधानसभा अध्यक्ष बनते ही ऋतु खंडूडी ने विधानसभा परिसर में महिला विधायक, अधिकारियों एवं महिला मीडियाकर्मियों के लिए एक विशेष कक्ष बनाए जाने की प्राथमिकता के आधार पर इच्छा जाहिर की थी, जिस क्रम में आज विशेष कक्ष का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किया गया। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष सहित आठ महिला विधायक हैं।
राज्य बनने के बाद विधानसभा भवन में महिला विधायकों के लिए इस प्रकार के कक्ष की कोई भी व्यवस्था नहीं थी, ऋतु खंडूडी भूषण ने महिला विधायक होते हुए खुद भी इस समस्या का जिक्र इससे पहले कार्यकाल में विधायक रहते हुए किया था। ऋतु खंडूडी ने कहा कि यह विशेष कक्ष महिला विधायकों को सत्र के दौरान अपनी तैयारी एवं भोजन अवकाश या स्थगन के दौरान बैठने की जगह के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा की सत्र स्थगन के दौरान विधायक हॉस्टल तक आने जाने में दिक्कतें रहती हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या को उन्होंने खुद भी झेला है, इसलिए विधानभवन में अलग कक्ष तैयार किया गया है।
इस दौरान महिला विधायकों द्वारा भी विशेष कक्ष बनाए जाने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक रेणु बिष्ट, ममता राकेश, अनुपमा रावत, सविता कपूर, सरिता आर्य, शैला रानी रावत, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा, वरिष्ठ पत्रकार ज्योत्सना शर्मा मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago