गंदे पानी का जलभराव के विरोध में महिलाएं उतरी सड़कों पर, किया जोरदार प्रदर्शन

उधम सिंह नगर के किच्छा में जलभराव के विरोध में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार हंगामा किया। कॉलोनी में गंदे पानी का जलभराव होने के विरोध में दर्जनों महिलाओं ने देवरिया टोल प्लाजा पर पहुंचकर अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। किच्छा के वार्ड 1 बनखंडी कॉलोनी में गंदे पानी का जलभराव होने के विरोध में कॉलोनी वासियों ने जोरदार हंगामा किया।

जलभराव के विरोध में महिलाओं को जोरदार हंगामा
                                                जलभराव के विरोध में महिलाओं को जोरदार हंगामा

वार्ड वासियों ने कहा कि पिछले 1 महीने से जलभराव के कारण महिलाओं एवं बच्चों का घर से निकलना दूभर हो गया है। जलभराव के कारण कामकाजी लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, स्कूली बच्चे शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनके द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। एनएच के अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए आक्रोशित लोगों को शांत कराया।

महिलाओं को जोरदार प्रदर्शन
                                                         महिलाओं को जोरदार प्रदर्शन

 

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours