उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में आज मौसम खराब बना हुआ है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए हैं तो कहीं पर हल्की बारिश से दिन की शुरुआत हुई। उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, भारी बारिश को देखते हुए सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को सतर्क रहने की जरूरत है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उपरोक्त चारों जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

इन जिलों में अत्यंत भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे, भारी बारिश की संभावना नहीं है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours