उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी, पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले रहे सावधान

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, मौसम विभाग ने आज राजधानी देहरादून और उत्तरकाशी जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताई है, भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं गरज के साथ तेज बौछार की संभावना जताई है।

पहाड़ों में भूस्खलन के चलते संपर्क मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं, तो वहीं, मैदानी इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है, पहाड़ों में भारी बारिश के वजह से नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है, इसके साथ ही मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की संभावना जताई है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours