मुख्यमंत्री धामी की कल की घोषणा आज कैबिनेट में लगा दी मोहर, समूह ग की परीक्षाओं में नहीं होगा इंटरव्यू

देहरादून:- आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें कई अहम निर्णयों पर लगी मोहर। वहीं राज्य सरकार द्वारा राज्याधीन सेवाओं हेतु आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने एवं समयबद्ध रूप से संचालित किये जाने के दृष्टिगत समूह ‘ग’ के तकनीकी / गैर तकनीकी पदों से साक्षात्कार की प्रक्रिया विखण्डित किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में एकरूपता, शुचिता एवं पारदर्शिता बनी रहेगी। समय से भर्तिया होने के फलस्वरूप कार्मिक प्रबन्धन सुदृढ होगा।

अतः उक्त के दृष्टिगत साक्षात्कार प्रक्रिया को विखण्डित किये जाने हेतु राज्याधीन सेवाओं में समूह ‘ग’ के पदों पर साक्षात्कार प्रक्रिया विखण्डन नियमावली, 2023 प्रख्यापित की जा रही है। सरकार साफ सुथरी एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने हेतु प्रतिबद्ध है ।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours