सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में बाइक स्टंट करते युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए बाइक पर स्टंट करना युवकों को पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून ने दिए थे कार्यवाही के निर्देश
रानीपोखरी क्षेत्र में भोगपुर रोड (बिडलना पुल) पर स्टंट कर रहे तीन बाइकर्स के खिलाफ 3 घंटे के अंदर कार्रवाई कर तीनो बाइकों को किया सीज

तीनो बाइकर्स को दी सख्त हिदायत

थाना रानीपोखरी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में यातायात के नियमो का उल्लंघन करने, शराब पीकर वाहन चलाने तथा रेश/स्टंट बाइकिंग लड़ने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए है।

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें कुछ युवक रानीपोखरी क्षेत्र में थानों रोड पर स्टंट बाइकिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे, उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल थानाध्यक्ष रानी पोखरी को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिस पर रानीपोखरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत वाहनो की सघन चैकिंग के दौरान भोगपुर थानो रोड पर विडालना पुल पर स्टंट कर रहे तीनों बाइकर्स के विरुद्ध तीन घंटे के अंदर कार्रवाई कर तीन बाइकों को सीज किया गया।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours