अग्नि वीर में चयन ना होने पर युवक ने की खुदखुशी, मरने से पहले का वीडियो वायरल

बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील के फरसाली गांव के युवक कमलेश गिरी ने अग्नि वीर में चयन न होने पर जहरीला पदार्थ खा कर खुद खुशी कर ली, कमलेश गिरी कपकोट क्षेत्र का होनहार विद्यार्थी था।

एन सी सी (NCC) का सी सर्टिफिकेट होने के बाद भी उसका चयन अग्नि वीर में नहीं हो सका, जिस कारण कमलेश गिरी ने यह बड़ा कदम उठाया, वहीं जहरीला पदार्थ खाने के पहले मृतक कमलेश गिरी ने वीडियो बना कर बताया है, कि मैं काफी लंबे समय से प्रेक्टिस में था, मुझे अग्नि वीर में चयन होने का भरोसा था, लेकिन मैं हो नहीं पाया, अब मेरे पास मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं है,

मृतक के परिजनों का कहना है, कि कमलेश गिरी होनहार विद्यार्थी था, उसे और गांव के लोगों को भरोसा था, कि कमलेश गिरी का अग्नि वीर में चयन हो जायेगा, लेकिन देर सांय कल रिजल्ट में कमलेश गिरी का नाम नहीं होने के कारण कमलेश ने नशीला पदार्थ खा कर आत्मघाती कदम उठाया, जिसका हमें दुख है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours