मेरठ में शराब पीते वक्त युवक की हत्या, ईंट से सिर और चेहरा कूचने की घटना

जानी खुर्द के गांव कुसैडी में मंगलवार रात अजय उर्फ बिट्टू (28) की ईंट से सिर और चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की है, उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अजय रुड़की में गन्ना लोडर मशीन ऑपरेटर था। तीन दिन पूर्व वह अपने ताऊ के पोते के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कुसैडी आया था। मंगलवार सुबह रुड़की जाने के लिए घर से निकला था। रात नौ बजे उसने अपनी पत्नी संगीता को कॉल कर कहा कि उसकी ट्रेन निकल गई है, कल रुड़की जाएगा। इसलिए घर वापस आ रहा है। लेकिन अजय रात में घर नहीं आया।

बुधवार सुबह सात बजे गांव कुसैडी से निवाड़ी जाने वाले रास्ते पर स्थित बाग किनारे अजय का शव ग्रामीण को पड़ा मिला। जानकारी पर जानी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर खून से सनी एक ईंट मिली। ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर अजय की हत्या की गई थी। पुलिस को जांच में पता चला कि रात में अजय के साथ दो दोस्त भी घटनास्थल पर मौजूद थे। अजय ने उनके साथ बैठकर शराब पी थी। पुलिस दोनों युवकों का पता कर रही है। अजय का 5 साल का पुत्र युवी और 4 साल की पुत्री गोपी है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours