वापस लौटी युवा संगम यात्रा तमिलनाडु से भ्रमण कर

शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा संगम की चतुर्थ चरण की यात्रा गढ़वाल केंद्रीय विवि के नेतृत्व में तमिलनाडु से भ्रमण कर वापस श्रीनगर पहुंची। इस मौके पर यात्रा में मौजूद शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल से शिष्टाचार भेंट कर यात्रा के अपने-अपने अनुभव भी साझा किए।
छात्रों ने बताया कि भ्रमण के दौरान उन्हें तमिलनाडु की परंपरा, पर्यटन, प्रौद्योगिकी, प्रगति एवं परस्परा संपर्क से रुबरू होने का मौका मिला। छात्रों ने तमिलनाडु भ्रमण कराने पर शिक्षा मंत्रालय और संगम यात्रा का नोडल संस्थान गढ़वाल विवि का आभार व्यक्त किया।

गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने 28 मार्च को उत्तराखंड की यात्रा पर पहुंच रही तमिलनाडु के युवा संगम यात्रा की तैयारियों में जुट जाने को कहा। बीते 29 फरवरी को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल और मैती संस्था के संस्थापक पद्मश्री डा. कल्याण सिंह रावत ने बिड़ला परिसर में हरी झंडी दिखाकर युवा संगम यात्रा को रवाना किया था। यात्रा के नोडल अधिकारी प्रो. प्रशांत कंडारी और प्रो. जय प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में छात्रों ने तमिलनाडु के राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि सहित तमिलनाडु की संस्कृति व विरासत को जानने और समझने का मौका मिला। शिष्टाचार भेंट करने वालो मे डा. नीतेश, डा. रुकमणी, डा. बबिता, डा. नितिन मौजूद थे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours