डॉक्टर आंचल ढींगरा पर सोशल मीडिया पर फायरिंग वीडियो अपलोड करने के बाद आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

उधम सिंह नगर:-  उधम सिंह नगर लेडी डॉक्टर द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग, SHO की तहरीर पर मामला दर्ज। डेंटिस्ट डॉक्टर आंचल ढींगरा को पॉल्यूशन फ्री दिवाली मानना भारी पड़ गया । दिवाली की रात अपने फार्म हाउस पर थार गाड़ी के साथ खड़े होकर लाइसेंसी पिस्टल से एक के बाद एक पांच राउंड फायरिंग करने का सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसे ही आंचल निगरानी अपना वीडियो अपलोड किया वैसे ही उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिसनेस संज्ञान लेते हुए डॉक्टर साहिबा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के एलाइंस कॉलोनी निवासी आंचल ढिंगरा द्वारा दीपावली की रात लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में आंचल ढिंगरा को करतारपुर फार्म हाउस, थाना गदरपुर क्षेत्र में पिस्टल से फायर करते हुए देखा गया है। SHO मनोज रतूड़ी की ओर से की गई तहरीर में बताया गया कि इस मामले की जांच के दौरान वायरल वीडियो के आधार पर महिला की पहचान आंचल ढिंगरा के रूप में हुई है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours