फरीदाबाद अंडरपास में एसयूवी डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने चलाया राहत और बचाव अभियान

ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में रात करीब 12:00 बजे एक एसयूवी डूब गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। एसयूवी को बाहर निकला गया। उसमें एक युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि एसयूवी में दो लोग सवार थे। इस दौरान अंडरपास पर करीब 10 फुट तक पानी भरा था।

फरीदाबाद में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश पूरे दिन हुई। इस दौरान शहर भर में हर तरफ पानी भर गया। हमेशा की तरह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के नजदीक ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास पर भी पानी लगभग 8 से 10 फीट तक भर गया। बारिश के चलते बहुत तेजी से अंडरपास पर पानी भरा।

देर रात एसयूवी 700 अंडरपास से निकलने के चक्कर में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य चलाया। इस दौरान क्रेन मंगवा कर वाहन को बाहर निकाला गया। कार में एक युवक का शव मिला। युवक के पास मिले आईडी कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई।  उसका नाम अमित है। पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी दे दी है। लोगों के अनुसार कार में एक और भी युवक सवार था। दूसरे युवक की तलाश में राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours