पिथौरागढ़ के धारचूला ब्लॉक से करीब 45 किमी दूर ग्राम स्यांकुरी के तोक कल्यापालपला में शुक्रवार रात आई बारिश और तूफान देवीदत्त पुत्र हरिदत्त के परिवार पर आफत बनकर आया। मिली जानकारी के अनुसार रात में देवीदत्त घर के दूसरे कमरे में सोये थे जबकि पत्नी मालती देवी तीन वर्षीय पोती लक्ष्मी के साथ दूसरे कमरे में सोई थी। देवीदत्त का बेटा रमेश सिंह अपनी गर्भवती पत्नी हेमा देवी की जांच कराने के लिए धारचूला आए थे।
रात में अचानक से उनके मकान की छत गिर गई जिससे दादी के साथ सो रही मासूम लक्ष्मी की मौत हो गई जबकि मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। संयुक्त अस्पताल धारचूला में मालती देवी का इलाज चल रहा है। संचार सुविधा दुरुस्त नहीं होने की वजह से ग्रामीण घटना की सूचना समय पर प्रशासन को नहीं दे पाए। बाद में उन्होंने नेपाली सिम का प्रयोग कर धारचूला एसडीएम कार्यालय में घटना की सूचना दी।
एसडीएम नंदन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम रवाना कर दी गई। ग्रामीणों ने देर रात 10.45 बजे प्रशासन को नेपाली नंबर से जानकारी दी थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…