बाल-बाल बचे बदरीनाथ के 42 तीर्थयात्री, बस में लगी आग से मची अफरा-तफरी

चारधाम यात्रा से लौटते समय बदरीनाथ से ऋषिकेश आ रही तीर्थयात्रियों की एक बस में भद्रकाली के समीप आग लग गई। समय रहते यातायात पुलिस की सतर्कता से सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और आग पर काबू पा लिया गया।

यह घटना रात करीब 8:05 बजे की है, जब एक निजी कंपनी की बस (यूके07पीए 7650) बदरीनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर ऋषिकेश लौट रही थी। भद्रकाली से ढालवाला की ओर मुड़ते ही बस के आगे बाएं टायर के ऊपर इंजन से धुआं उठता देखा गया।

मौके पर मौजूद मुनिकीरेती यातायात पुलिस के जवानों ने तुरंत चालक को सूचित किया। चालक ने तत्काल हर्बल गार्डन के पास बस को रोका। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए सभी 42 यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला और बस में लगे अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझा दी।

भद्रकाली चौकी से अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित एक अन्य वाहन से ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप भेजा गया। सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours