बारातियों से भरा वाहन गहरी खाई में गिरा 6 की मौत,8 घायल

पौड़ी: उस वक्त परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं जब बारात लेकर वापस लेकर लौट रहा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पांच लोगों की मृत्यु हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में धायल आठ लोगों का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि स्योली मल्ली-टीला मोटर मार्ग लम्बे समय से खस्ताहाल पड़ा हुआ है जिसको लकर ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों को न जाने कितनी बार मौखिक व लिखित शिकायत करी गई लेकिन हालात जस के तस हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र पैठाणी के डोबरी गांव से एक बरात सिलोली गांव गई थी कल देर शाम बरात विदाई के बाद वापस डोबरी लौट रही थी। लेकिन इसी दौरान बरातियों से भरी एक मैक्स स्योली मल्ली.टीला मोटर मार्ग पर स्योली मल्ली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्घटना में जाख गांव की एक ही परिवार की दो बेटियों की मौत हो गई है।

वाहन दुर्घटना पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुख प्रकट किया है।उन्होंने मृत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।वहीं स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने दुख जताते हुए अपनी संवेदना प्रकट की है। वहीं डीएम डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने जिला अस्पताल पौड़ी पहुंच घायलों का हालचाल जाना।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours