हरियाणा (तावड़ू):- कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर नूंह जिले में स्थित गांव धुलावट के पास चलती बस में आग लगने से आठ लोग जिंदा जल गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बस में सवार करीब साठ लोगों में बीस से अधिक लोग बुरी तरह से झुलसे हैं। जिसमें कई बच्चे और महिलाएं भी हैं। हादसा रात करीब पौने दो बजे हुआ। बस में पंजाब के होशियार पुर तथा चंडीगढ़ में रहने वाले लोग सवार थे। एक टूरिस्ट कंपनी की बस को सात दिन के लिए बुक कर धार्मिकस्थलों पर दर्शन करने के लिए निकले थे। मथुरा और वृंदावन से चंडीगढ़ जाते वक्त हादसा हुआ। राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कालेज नलहड़ में 9 शव रखे गए हैं, इनमें 6 महिलाओं के हैं और तीन पुरुषों के हैं और आठ व्यक्ति घायल हैं।
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर नूंह जिले में पलभर में जली श्रद्धालुओं से भरी बस, 20 से ज्यादा लोग घायल,9 लोगों की मौत
Uttarakhand Jagran
http://uttarakhandjagran.co.in
हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।
संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

+ There are no comments
Add yours