रुद्रपुर में सुबह तीन बजे हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, गर्भवती महिला समेत चार की मौत

रुद्रपुर:-  रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा हो गया। कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुबह सवा तीन बजे पीएसी गेट के पास हुआ। हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में दिखाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी (30), उर्मिला (45), विभा (35) और गर्भवती महिला ज्योति (20) निवासी भुरारानी  निवासी सुभाष कॉलोनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, कांति देवी (38), ललिता (36) और कार चालक बबलू (27) निवासी बरेली घायल है। सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ज्योति की उर्मिला जेठानी और विभा देवरानी है। उर्मिला के पति का देहांत हो चुका है। उर्मिला के पांच बच्चे है। उर्मिला मजदूरी करती है। विभा के पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं और इनके दो बच्चे हैं। घायल ललिता भी उर्मिला की देवरानी है। मृतक मनोज के चार बच्चे हैं। मृतक मनोज आरएएन स्कूल के पास सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते थे। ज्योति बिहार की रहने वाली थी और डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। ज्योति का पति रविन्द्र सहनी कंपनी में काम करता है। मृतक ज्योति की सास कांति देवी बरेली में भर्ती हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours