उत्तराखंड:- उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की खबरे सामने आती रहती है। वहीं नैनीताल के पास बेतालघाट क्षेत्र के मल्ला गांव ऊंचाकोट मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे एक पिकअप 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। वाहन में सवार दो नेपाली मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।
थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि सोमवार देर रात पिकअप के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन में चालक राजेंद्र कुमार (42) पुत्र हरिराम निवासी ओडाबासकोट के अलावा नौ नेपाली मजदूर सवार थे। सभी क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने का काम खत्म करने के बाद वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले नेपाली मजदूरों के नाम और उनके घर का पता अभी नहीं चला है। घायलों के होश में आने के बाद ही कुछ जानकारी हासिल हो सकेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…