सेक्टर-तीन में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने का कारण आर्थिक तंगी से परेशान होना बताया गया है। मृतक की मां गीता ने बताया कि उनके बेटे भूपेश ने क्रेडिट कार्ड पर ऋण लिया हुआ था। फिर उस ऋण को भरने के लिए दूसरा ऋण ले लिया। इस तरह से उसने कई बैंकों से ऋण लिया हुआ था। वह रैपिडो में वाहन चलाता था। आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने मंगलवार की रात को अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बारे में सुबह स्वजन ने सेक्टर-तीन पुलिस चौकी को सूचना दे दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई करके मृतक का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…