गोपेश्वर कॉलेज में ABVP छात्रों का प्रदर्शन, पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़े

विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत अखिल भारतीय विद्यार्थीय परिषद से जुड़े छात्रों का गुस्सा प्रदेश सरकार पर फूट पड़ा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्र पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़ गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।  एबीवीपी के छात्र पीजी कॉलेज गोपेश्वर में तीन सितंबर से आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, मंगलवार से कॉलेज में अनशन भी शुरू कर दिया गया है। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित छात्रों का बुधवार को प्रदेश सरकार पर गुस्सा फूट पड़ा। पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े छात्रों ने शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस गेट खोलकर छत पर गई और किसी तरह छात्रों को नीचे उतारा। उसके बाद छात्र जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। जिलाधिकारी ने अपने स्तर से भी विवि को लिखने का आश्वासन दिया है। वहीं अनशन पर बैठे पवन कुमार का दूसरे दिन भी अनशन जारी रहा।

 

छात्रों की प्रमुख मांगें

-छात्रों की प्रमुख मांगों में परीक्षा परिणाम में हो रही त्रुटियों को शीघ्र ठीक किया जाए।
– पीजी कॉलेज को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस बनाकर यहां डायरेक्टर की नियुक्ति की जाए।
– परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए।
– समर्थ पोर्टल का लॉगइन और आईडी महाविद्यालय प्रशासन को दिया जाए।
– महाविद्यालय में सभी संकायों में पानी के फिल्टर लगाए जाएं।
– छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की उचित व्यवस्था की जाए।
– महाविद्यालय के सभी छात्रावासों का सुधारीकरण और रंग रोगन किया जाए।
– रिक्त पदों पर शिक्षकों व सफाई कर्मियों की व्यवस्था की जाए।
– पीजी कॉलेज में गृह विज्ञान और संगीत की कक्षाओं का संचालन किया जाए।
– छात्राओं के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था की जाए।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours