जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई विमानन कंपनी स्पाइसजेट की हवाई सेवाएं, यात्रियों को अब अन्य कंपनियों से लेनी पड़ेंगी की हवाई सेवाएं

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से विमान कंपनी स्पाइसजेट की हवाई सेवाएं अनिश्चितकालीन के लिए बंद हो गई हैं। इससे यात्रियों को अब अन्य कंपनियों की हवाई सेवाएं लेनी पड़ेंगी।

 

स्पाइसजेट
              स्पाइसजेट

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिछले कुछ दिनों से विमानन कंपनी स्पाइसजेट के विमानों की आवाजाही अपरिहार्य कारणों से बंद हो गई। स्पाइसजेट देहरादून एयरपोर्ट से वाराणसी, दिल्ली आदि कई शहरों के लिए हवाई सेवाएं देता रहा है। इसकी कई फ्लाइट देहरादून से चलती थीं, लेकिन अब इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा है।

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट
देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए जल्द विंटर शेड्यूल भी जारी होने वाला है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि विमानन कंपनी की उड़ानें अनिश्चितकालीन बंद हुई हैं, लेकिन क्यों हुई हैं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours