रुद्रपुर निवेश उत्सव में शामिल हुए अमित शाह, मुख्यमंत्री धामी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

रुद्रपुर (उत्तराखंड):-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया। शाह, ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में आयोजित निवेश उत्सव में शामिल होने पहुंचे, जहां राज्य सरकार एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की ग्राउंडिंग के उपलक्ष्य में महोत्सव मना रही है।

महिलाओं के लिए छात्रावास से लेकर पार्किंग तक, मिलेंगी कई सौगातें

निवेश उत्सव के दौरान गृह मंत्री शाह प्रदेश को कई अहम परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे रुद्रपुर में 126 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो कामकाजी महिला छात्रावासों का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण और 31वीं वाहिनी पीएसी परिसर में 47.79 करोड़ रुपये की लागत से टाइप-2 के 108 आवासों के निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन होगा।

1165.4 करोड़ की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास

मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री शाह कुल 1165.4 करोड़ रुपये की लागत से 14 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें प्रमुख योजनाएं इस प्रकार हैं:

हरिद्वार की 40वीं वाहिनी पीएसी में टाइप-2 के 108 आवास

नए कानूनों के क्रियान्वयन के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष

रुद्रपुर में एनएच-87 पर डीडी चौक से इंदिरा चौक तक सड़क चौड़ीकरण

नैनीताल के मेट्रोपोल होटल परिसर में सरफेस पार्किंग

चंपावत में मल्टीलेवल कार पार्किंग और कॉम्प्लेक्स निर्माण

टनकपुर में पेयजल आपूर्ति से संबंधित विकास कार्य

हल्द्वानी में प्रशासनिक भवन और बस टर्मिनल का विकास

हल्द्वानी में वर्षा जल प्रबंधन प्रणाली और सड़क निर्माण कार्य

राज्य के लिए निवेश का नया युग

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर को राज्य के विकास के लिए “एक नए युग की शुरुआत” बताया और कहा कि इस निवेश महोत्सव से उत्तराखंड को औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नया आयाम मिलेगा।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours