उत्तरकाशी:- उत्तराखंड में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं आज यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। तेज गति से आ रही बस ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। जिससे बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे मुराड़ी गांव निवासी नथु (80) पुत्र सुनकु हमेशा की तरह सड़क पर टहल रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही टीजीएमओ की बस संख्या uk07 pc 0787 ने उन्हें रौंद दिया। इस दौरान उनकी मौके पर जान चली गई। पुलिस बस को कब्जे में लेकर वाहन चालक को चौकी ले गई। एसआई विक्रम तोमर ने बताया कि पंचनामे की कार्यवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर के बाद अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…