हरियाणा के पलवल जिले में जिला नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन (CMO) डॉ. जय भगवान जाटान को गुरुवार रात गुरुग्राम विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सिविल सर्जन पर एक निजी अस्पताल को बंद करने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
पीड़ित शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ पिछले तीन महीनों से पलवल में ‘सनराइज ट्रामा अस्पताल’ चला रहे हैं। सीएमओ अस्पताल में कथित खामियां बताकर उसे बंद कराने की धमकी दे रहे थे और इसके बदले 15 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह पहले ही छह लाख और दो जुलाई को एक लाख रुपये सीएमओ को दे चुका था, लेकिन फिर भी शेष आठ लाख की मांग की जा रही थी।
बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे विजिलेंस टीम ने अस्पताल परिसर में छापेमारी कर डॉ. जय भगवान को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। साथ ही, उनके सरकारी आवास की तलाशी में तीन लाख रुपये नकद भी बरामद हुए।
सीएमओ के खिलाफ फरीदाबाद स्थित राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…