विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अधिकारियों से की बजट सत्र की तैयारी पर चर्चा

देहरादून:-  राजधानी देहरादून में 18 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र की तैयारी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए की बोर्ड परीक्षा देने वाले स्कूली बच्चों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पहले से ही तैयारी करें।
इस बार पहली बार देहरादून में पेपरलेस बजट सत्र होगा। इसके विधानसभा सचिवालय की तैयारी पूरी है। सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इससे माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार 19 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर सकती है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours