ईद-उल-अजहा के मौके पर आज Bank रहेंगे बंद

आज, 17 जून 2024 को देशभर में ईद-उल-अजहा यानि बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार मुस्लिम समुदाय से जुड़ा है। हालांकि, इस त्योहार के मौके पर देश भर के ज्यादातर राज्यों में आज बैंक हॉलिडे है।

तीन शहरों में खुले रहेंगे आज बैंक

ईद-उल-अजहा के मौके पर भारत के तीन उत्तर-पूर्वी शहरों में बैंक खुले रहेंगे। यानी बैंकिंग कामकाज चलता रहेगा।

अगर आप भी सोमवार को देखते हुए कुछ बैंकिंग कामकाज बैंक जाकर निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित होने वाली है।

इस आर्टिकल में उन सभी राज्यों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जहां, आज के दिन बैंक बंद रहेंगे। इसी के साथ उन तीन शहरों के भी नाम बता रहे हैं, जहां आज बैंक हॉलिडे नहीं रहेगा।

आरबीआई जारी करता है बैंक हॉलिडे लिस्ट

बता दें, बैंक हॉलिडे को लेकर देश का केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक लिस्ट जारी करता है।

इस लिस्ट में राज्यों और उनके शहरों के साथ किसी खास दिन को लेकर बैंक हॉलिडे की जानकारी पहले ही दे दी जाती है।आरबीआई की वेबसाइट पर बैंक हॉलिडे की इस लिस्ट को आप भी चेक कर सकते हैं।

इसके लिए आप आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट के लिंक (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx )पर क्लिक कर सकते हैं।

इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक (Bank Holiday 17 June 2024)

  • अगरतला
  • अहमदाबाद
  • बेलापुर
  • बेंगलुरु
  • भोपाल
  • भुवनेश्वर
  • चंडीगढ़
  • चेन्नई
  • देहरादून
  • गुवाहाटी
  • हैदराबाद – आंध्र प्रदेश
  • हैदराबाद – तेलंगाना
  • इम्फाल
  • जयपुर
  • जम्मू
  • कानपुर
  • कोच्चि
  • कोहिमा
  • कोलकाता
  • लखनऊ
  • मुंबई
  • नागपुर
  • नई दिल्ली
  • पणजी
  • पटना
  • रायपुर
  • रांची
  • शिलांग
  • शिमला
  • श्रीनगर
  • तिरुवनंतपुरम

इन तीन शहरों में खुले रहेंगे आज बैंक

  • आइजोल
  • ईटानगर
  • गंगटोक

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours