मंत्रिमंडल में शामिल होंगे संजीव अरोड़ा, पंजाब में आज फिर कैबिनेट विस्तार

पंजाब: आम आदमी पार्टी सरकार का एक और कैबिनेट विस्तार, संजीव अरोड़ा लेंगे मंत्री पद की शपथ

आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब सरकार अपने 39 माह के कार्यकाल में वीरवार को छठी बार कैबिनेट विस्तार करने जा रही है। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया दोपहर 1 बजे मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई मंत्री समारोह में मौजूद रहेंगे।

संजीव अरोड़ा के शपथ ग्रहण के साथ ही मान सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 18 हो जाएगी। पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि अरोड़ा के साथ दो और नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं, जबकि दो मौजूदा मंत्रियों को हटाए जाने की चर्चा भी थी। हालांकि, बुधवार देर शाम पार्टी ने स्पष्ट कर दिया कि इस बार केवल संजीव अरोड़ा को ही मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours