उत्तराखण्ड

उत्तराखंड उपचुनाव को लेकर भाजपा के नेताओं ने रणनीति पर किया विचार-विमर्श

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा के नई दिल्ली आवास पर मंगलवार देर रात जुटे भाजपा के दिग्गजों ने उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, आसन्न निकाय चुनाव और उसके बाद होने वाले पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली जीत को भी साझा किया और नव निवार्चित पांचों सांसदों को शुभकामनाएं दी गईं।  केंद्रीय नेताओं ने प्रदेश संगठन से बूथ प्रबंधन पर और अधिक सक्रियता के साथ काम करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष की उपस्थिति में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद नरेश बंसल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व सांसद अनिल बलूनी समेत उत्तराखंड से निर्वाचित सभी सांसदों ने भाग लिया।

बैठक में बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में खड़े प्रत्याशियों के समर्थन में रणनीतिक तरीके से प्रचार करने पर जोर दिया गया। भट्ट ने बदरीनाथ सीट पर अभी तक की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में माहौल भाजपा के पक्ष में है और पार्टी भारी मतों से चुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने मंगलौर विस सीट पर भी इस बार भाजपा के चौंकाने वाले प्रदर्शन की उम्मीद की है। बता दें कि भाजपा इस सीट पर अभी तक एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। आसन्न निकाय चुनाव पर भी बैठक में चर्चा हुई। भट्ट ने कहा कि पार्टी की निकाय चुनाव की पूरी तैयारी है। उपचुनाव के साथ-साथ पार्टी निकाय चुनाव की रणनीति पर भी काम कर रही है। आगामी दिनों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी जाएगी। बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर भी मंथन हुआ।

चुनाव मिली जीत और नव निर्वाचित सांसदों को शुभकामनाएं दी गईं। केंद्रीय नेताओं ने सभी सांसदों से अपेक्षा की कि वे राज्य के समग्र विकास और अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में विकास परक और कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। संगठन से अपेक्षा की गई कि चुनाव के दौरान जिन सीटों पर पार्टी पीछे रही है, वहां के लिए पार्टी अलग से कार्ययोजना तैयार करे। केंद्रीय नेताओं ने बूथ प्रबंधन पर और अधिक सक्रियता से काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों के गठन के साथ उन्हें सक्रिय रखने के लिए चरणबद्ध ढंग से कार्यक्रम दिए जाएं। बैठक में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में सशक्त उत्तराखंड के संबंध में विकास का रोडमैप साझा किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की अब तक प्रगति की जानकारी दी और कहा कि इन योजनाओं का लाभ राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago