भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा कल पहुंचेंगे देहरादून, करेंगे प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शिरकत

देहरादून;- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा एक दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं । इस दौरान वे पार्टी कोर कमेटी की बैठक लेने के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त को होने वाले इस दौरे की शुरुआत मंत्री जेपी नड्डा हरिद्वार स्थित ऋषिकुल विश्वविद्यालय प्रांगण में स्थापित अमृत वाटिका में वृक्षारोपण से करेंगे। इसके बाद वहां ऑटोडोरियम में आयोजित हरिद्वार विधानसभा के बूथ संख्या 174 पर होने वाले मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

इसके बाद पार्टी अध्यक्ष देव संस्कृति विश्वविद्यालय के “वसुदेव कुटुंबकम् “व्याख्यानमाला कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 से 5 बजे तक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा गॉडविन होटल में पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम, सांसद समेत सभी सदस्य प्रतिभाग करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सांय काल में हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना करेंगे। अपने व्यस्तम दौरे के बाद वे रात 9.15 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours