मुख्यमंत्री धामी ने जाखन के 17 प्रभावित कृषकों को व्यासी जल विद्युत परियोजना के दौरान मुआवजे के रूप में 11 लाख 88 हजार 70 रूपये का चेक किया प्रदान

देहारदून;-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में व्यासी जल विद्युत परियोजना की 220 केवी लाइन निर्माण के दौरान पछवादून के बिन्हार क्षेत्र, जाखन के 17 प्रभावित कृषकों को भूमि एवं वृक्षों के मुआवजे के रूप में कुल 11 लाख 88 हजार 70 रूपये के चेक प्रदान किए।

प्रभावित किसानों ने 16 अगस्त को अतिवृष्टि और भूस्खलन की वजह से जान-माल के नुकसान से बचने के लिए प्रशासन द्वारा शीघ्र व्यवस्था करवाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक पिटकुल पी.सी. ध्यानी ने बताया कि पावर ग्रिड से ई.आर.एस. टावर मंगाकर व्यासी परियोजना से उत्पादित 120 मेगावाट विद्युत की निकासी हेतु सुरक्षात्मक वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ई.आर.एस. टावर से ऊर्जा निकासी में 14-15 दिन का समय लगने की सम्भावना है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल उपस्थित थे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours