श्रीनगर में धारी देवी के पास ब्रेक फेल होने से बस पलटी,बाल-बाल बचे यात्री

श्रीनगर:- आज श्रीनगर में बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया यहाँ चमधार के पास बद्रीनाथ से दर्शन कर राजस्थान जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई बस में कुल 29 लोग सवार थे जिनमें से 15 लोग घायल हो गए।  जिन्हें 108 ओर पुलिस के वाहनों में बेस अस्पताल पहुंचाया गया बताया जा रहा है कि अचानक बस के ब्रेक फेल होने के कारण ये हादसा हुआ बस में सवार सभी यात्री राजस्थान के बताए जा रहे है।

ऋषिकेश बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में 30 लोग सवार बताएं जा रहे हैं। इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।‌ जानकारी के मुताबिक आज दोपहर एक रोडवेज बस राजस्थान के यात्रियों को बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही थी, इसी दौरान रोडवेज बस ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर धारी देवी के समीप हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours