हिमाचल प्रदेश:- आईएएस अधिकारी एवं सचिव सहकारिता सी पालरासू ने एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में एक व्यक्ति पर उनके ऑफिस में आकर दुर्व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में आईएएस अधिकारी ने बताया कि बीते 27 मार्च को राज्य सहकारी बैंक के डायरेक्टर पवन चौहान दोपहर 12:45 बजे उनसे मिलने आए थे। इस दौरान उनके साथ तीन और लोग मौजूद थे। उन्होंने चारों को अपने कैबिन में बुलाया। इस दौरान पवन चौहान ने को ऑपरेटिव बैंक में फंड के करोड़ों के दुरुपयोग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसे लेकर जब दोनों में बात हो रही थी तो बीच में बैठे एक टोपी पहने व्यक्ति ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उसने बैंक और प्रबंध निदेशक पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। सी पालरासू ने शिकायत में आरोप लगाया कि व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत के साथ ही सी पालरासू ने पुलिस को एक फोटो दी है। जिससे आरोपी की पहचान की जा सके।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…