मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में होगी आज मंत्रिमंडल की बैठक

देहरादून:-  आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसमें 50 बेड से कम क्षमता वाले नर्सिंग होम, अस्पतालों को पंजीकरण में छूट देने के लिए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन को मंजूरी मिल सकती है।

सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग की नर्सिंग भर्ती सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत मेडिकल कॉलेजों में वर्षवार मेरिट के आधार पर नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके अलावा राज्य मानसिक स्वास्थ्य नीति की नियमावली को मंजूरी मिल सकती है। जिसमें नशा मुक्ति केंद्र, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पंजीकरण अनिवार्य होगा। आईटी विभाग के ढांचे का पुनर्गठन, प्रदेश में नौ स्थानों पर नई टाउनशिप बसाने, विधानसभा सचिवालय भर्ती एवं सेवा नियमावली का प्रस्ताव भी कैबिनेट में चर्चा के लिए रखा जाएगा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours