उत्तराखंड समान नागरिक संहिता प्रकोष्ठ में बदलाव, विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) की जगह नई तैनाती, विशेष सचिव ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड:-  शासन ने उत्तराखंड समान नागरिक संहिता नियमावली तैयार करने के लिए गठित प्रकोष्ठ में तैनात विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) को बदलकर नए ओएसडी की तैनाती की है। इस संबंध में विशेष सचिव (गृह) रिधिम अग्रवाल ने आदेश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक, ऊधमसिंह नगर की जसपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक निर्भय जैन को प्रकोष्ठ में ओएसडी की जिम्मेदारी देख रहे थे। शासन ने उन्हें उनके मूल विभाग में भेज दिया है। जैन को पांच मार्च 2024 को प्रकोष्ठ में तैनात किया गया था। उनके स्थान पर अब शासन में उपसचिव पद पर तैनात अखिलेश मिश्रा को विशेष कार्याधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours