मुख्यमंत्री  धामी ने समस्त CBSE 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को दी हार्दिक बधाई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार सुबह 12वीं के नतीजे जारी किए तो वहीं दोपहर बाद सीबीएसई की ओर से 10वीं के परिणाम घोषित किए गए। 10वीं के रिजल्ट में देहरादून रीजन के 90.61 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं 12वीं में देहरादून रीजन में 80.26 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावकों व शिक्षकों ने भी खुशी जाहिर की।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी समस्त छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा CBSE के 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण उत्तराखण्ड समेत देश के सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि आप सभी प्रगति पथ पर निरंतर अग्रसर रहें एवं अपने अभिभावकों, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours