उत्तराखण्ड

स्टेडियम में खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, उत्साहवर्धन के लिए साथ बैठकर किया भोजन

देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेशनल गेम्स की अगल-अलग खेल स्पर्धाएं चल रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी यहां पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया।

उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर इतिहास रच दिया है। 35 खेल स्पर्धाओं में देशभर के करीब दस हजार खिलाड़ी 3674 पदकों के लिए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बीच खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की।

बता दें, 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने पांच दिन चली मार्शल आर्ट प्रतियोगिता वुशु में शानदार प्रदर्शन की बदौलत एक स्वर्ण सहित 12 पदक जीतकर अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य गठन के बाद अब छह राष्ट्रीय खेल हुए हैं। कभी ऐसा नहीं हुआ जब इस खेल में राज्य के खिलाड़ियों को इतने पदक मिले हों।

राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होते ही अन्य खेलों के मुकाबले खासकर वुशु में राज्य के खिलाड़ी पदक तालिका में बढ़त बनाए रहे। उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर राज्य की झोली में पहला पदक दिया। इसके बाद अचोम तपस के स्वर्ण पदक जीतने से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। इलाबाम इटाली चानू, फेब्रिस देवी व हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय पदक तालिका में राज्य को टॉप 11 में पहुंचा दिया था।

प्रतियोगिता में राज्य को एक स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक मिले। जबकि, इससे पहले 2023 में गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को वुशु में मात्र एक कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। हर्षित शर्मा ने यह पदक जीता जिसने इस बार राज्य के लिए रजत पदक जीता है।

 

AddThis Website Tools
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव चरम पर, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, अस्पताल अलर्ट

भारत ने पहलगाम हमले का बदला पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके लिया। इसके…

20 hours ago

तुंगवाली में किसान के घर के पास धमाका, दरवाजों और शैड को हुआ नुकसान

पंजाब:-  बठिंडा के गांव तुंगवाली एवं बीड तलाब समेत अन्य जगहों पर बीती देर रात…

20 hours ago

पहलगाम हमले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सेना के समर्थन में निकाली तिरंगा यात्रा

देहरादून:-  भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने तिरंगा मार्च निकाला, कांग्रेस प्रदेश…

20 hours ago

पर्यटकों की कार का मसूरी में हादसा, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

मसूरी:- मसूरी में शुक्रवार को पर्यटकों की एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे…

21 hours ago

इंद्रपुरी पॉलिटेक्निक हॉस्टल में संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बिहार :- रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में…

21 hours ago

नूंह में कुएं में जहरीली गैस का कहर, तीन की मौत, एक गंभीर

हरियाणा:- नूंह जिले के मांडी खेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ…

21 hours ago