मुख्यमंत्री धामी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे टिफिन बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक (सहभोज) करेंगे। इस दौरान वह संगठन को और अधिक मजबूत करने का मंत्र देंगे। बैठक में प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर सदस्यता ग्रहण करवाने पर जोर रहेगा।  विभिन्न शासकीय कार्यों के साथ ही संगठन के लिए भी सीएम धामी निरंतर कार्य कर रहे हैं। भाजपा उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कुल प्राप्त मतों के 75 प्रतिशत सदस्य बनाएगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी के सातों मोर्चे भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। लोकसभा में पार्टी को करीब 27 लाख वोट प्राप्त हुए थे।

प्रदेश पदाधिकारियों की कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अभियान के तहत रिकॉर्ड सदस्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को सदस्यता अभियान में शामिल किया जाए।  कार्यशाला में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा समेत पार्टी के सात प्रमुख मोर्चों के पदाधिकारियों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी गई थी। जपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सदस्यता अभियान पहला 25 सितंबर तक चलेगा। एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर सदस्यता अभियान का दूसरा चरण होगा।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours