मुख्यमंत्री ने टनकपुर में किया उत्तरायणी कौथिग मेले का शुभारंभ, लोगों को दी उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं

टनकपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरेला क्लब, टनकपुर द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग मेले का शुभारंभ करते हुए जनपद चंपावत के विकास हेतु कुल 87.28 करोड़ रुपये की 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा टनकपुर व बनबसा क्षेत्र के आंतरिक मार्गों का हॉटमिक्स के द्वारा सुधारीकरण किए जाने, राज्य मार्ग संख्या 109 सुखीढांग धुरा रीठासाहिब के ब्रजनगर तालियाबांज प्रभाग पर हॉटमिक्स के द्वारा रोड का सुधारीकरण किए जाने की घोषणा की गई। चम्पावत विधानसभा के आंतरिक सम्पर्क मार्गों, राज्य प्रभाग संख्या 110 सुखीढांग श्यामलाताल मार्ग पर एवं ललुवापानी बनलेख प्रस्तावित राज्यमार्ग का हॉटमिक्स के द्वारा सुधारीकरण किए जाने एवं टनकपुर गाँधी मैदान में कम्युनिटी हॉल का निर्माण करवाए जाने की घोषणा की गई।

उत्तरायणी कौथिग मेले का शुभारंभ करते हुए सीएम
उत्तरायणी कौथिग मेले का शुभारंभ करते हुए सीएम

मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। आज के दिन भगवान सूर्य के उत्तरायण में आने से एक बेहतर शुरूआत होती है। हमें जीवन में उत्साह एवं शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि आज हमारे सभी धार्मिक स्थल विकास की ओर अग्रसर हैं।

केदारनाथ, बद्रीनाथ का मास्टर प्लान तैयार कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। स्वदेश दर्शन में चम्पावत जिले के मां वाराही, मां पूर्णागिरि धाम आदि धार्मिक स्थानों को विकसित करने का प्रस्ताव भारत सरकार में भेजा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य धन की वजह से नहीं रूकेंगे। चंपावत को मॉडल जिला बनाए जाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और सरकार के सभी विभागों को इस काम में लगाया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के विकास हेतु बेहतर योजनाएं बनाएं। इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश गहतोड़ी, पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours