मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीडीए और परिवहन विभाग के पोर्टल और मोबाइल एप को किया लॉन्च

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने आईटीडीए और परिवहन विभाग के पोर्टल और मोबाइल एप की लांचिंग भी की। मुख्यमंत्री ने बीजापुर गेस्ट हाउस के पास गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज मैदान में विकास पुस्तिका का विमोचन किया।

शुक्रवार को कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी से तैयार ‘अपणि सरकार ‘ पोर्टल का एन्ड्रायड बेस्ड मोबाइल एप व सीएम हेल्पलाइन मोबाइल एप लांच किया गया। परिवहन विभाग के पोर्टल को भी सीएम ने शुरू किया। इससे पहले सीएम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर पहुंचाने वालीं आशा वर्करों के लिए तैयार किए गए संगिनी एप की भी शुभारंभ किया।अब आशा के काम की निगरानी एप के जरिये होगी। साथ ही उन्हें प्रति माह भुगतान भी एप से ऑनलाइन किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours