उत्तराखंड:- उत्तराखंड में उपचुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने अपने प्रचार में स्टार प्रचारकों को झोंक दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जोशीमठ के तपोवन व उर्गम में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने जनता से भंडारी के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य है जहां समान नागरिक संहिता कानून लागू किया गया है। बेरोजगारों के साथ हो रहे छलावे को देखते हुए नकल विरोधी कानून बनाया, जिसके बाद से 15 हजार से अधिक नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से की गई।
सीएम ने जनता से अपील की कि पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएं, जिससे इस क्षेत्र का विकास तेजी से हो सके। इससे पहले वे ढाक में बने नवनिर्मित राम मंदिर में चल रही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी, भगवती प्रसाद नंबूरी, किशोर पंवार आदि मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…