हनोल में प्रात: काल भ्रमण पर निकले सीएम धामी, जनता से मिले लिया फीड बैक

उत्तराखंड:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिवसीय जौनसार बावर दौरे पर आज हनोल (जनपद देहरादून) में प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से भेंट कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय जा रही छात्राओं से मिलकर परीक्षाओं हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों के साथ महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास के मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा कर कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जौनसार बावर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। जन-जन के विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours