बिहार:- अर्थशास्त्री और वित्त मंत्री के बाद देश के प्रधानमंत्री बने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। गुरूवार की रात उन्हें 8 बजकर 06 मिनट पर एम्स में भर्ती कराया गया था और फिर एम्स दिल्ली ने रात 9:51 बजे उनके निधन होने की सूचना जारी करते हुए उनके निधन की पुष्टि की। उनके निधन की खबर को सुनकर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद अपने दो दिन 27 और 28 दिसम्बर की प्रगति यात्रा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।
एम्स दिल्ली के मीडिया सेल के प्रोफेसर-इन-चार्ज डॉ. रीमा के अनुसार गुरूवार की शाम डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। आननफानन में उन्हें उन्हें 8 बजकर 06 मिनट पर एम्स में भर्ती कराया गया। डॉ. मनमोहन सिंह बेसुध हो गये थे। उनका इलाज शुरू हुआ लेकिन कोई असर नहीं हुआ। एम्स दिल्ली ने रात 9:51 बजे उनके निधन होने की सूचना जारी करते हुए उनके निधन की पुष्टि की। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित देशभर के सभी नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। भारत सरकार ने उनके निधन पर सात दिन के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। कांग्रेस ने भी अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।



+ There are no comments
Add yours