सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में योग करते हुए जनता के बीच आदर्श सेहत जीवन को संदेश दिया

उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज आदि कैलाश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ योग किया। इस दौरान शांत वातावरण में योग करते हुए सीएम धामी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने अपने योग अभ्यास के जरिए यह संदेश दिया कि योग ना सिर्फ शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह हमें प्रकृति से जोड़ता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। जारी संदेश में कहा, योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है, जो मनुष्य की मानसिक और शारीरिक शक्ति में वृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में सहायता करता है।

कहा, नियमित योग अभ्यास तनाव कम करने, जीवन को संतुलित बनाए रखने तथा असंभव लक्ष्य को पाने में विशेष भूमिका निभाता है। कहा, शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिए गर्व की बात है। उनके सार्थक प्रयासों से आज योग जन जन तक पहुंचा है। कहा, पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में इस वर्ष 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून 2024 को स्वयं एवं समाज के लिए योग सूत्र के साथ किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours