मटीबी हिमालया साइकिल रेस को झंडी दिखाकर सीएम सुक्खू ने हरित ऊर्जा पर दिया जोर

शिमला:-  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि आगामी एक वर्ष के भीतर हिमाचल में केवल हरित ऊर्जा का ही उपयोग किया जाएगा। राज्य सरकार ने हिमाचल को 31 मार्च, 2026 तक ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने का लक्ष्य रखा है। आने वाले वर्षों में हिमाचल ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य बन कर उभरेगा। सोलन जिला के नालागढ़ में ऑयल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से एक मेगावाट क्षमता वाला ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। वह यहां यहां रिज से हिमालयन एडवेंचर स्पोट्र्स एंड टूरिज्म प्रोमोशन एसोसिएशन द्वारा हिमाचल टूरिज्म, हीट्रेक्स टायर्ज और हिमाचल प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित एमटीबी हिमालया साइकिल रेस के 12वें संस्करण को झंडी दिखाने पहुंचे थे। यह रेस ‘प्रोलॉग-हेरीटेज राइड (रिज-आईआईएएस-रिज), कुफरी-चायल (एक्ससीएम), शिमला-समरहिल-पोट्र्ज हिल (एक्ससीओ) मार्ग से होते हुए 18 मई, 2025 को संपन्न होगी। इस प्रतियोगिता में देश भर से 100 से अधिक साइकिल सवार हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें राष्ट्रीय चैंपियन और विश्वस्तरीय साइकिलिस्ट भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन राज्य की समृद्ध परंपरा, विरासत और संस्कृति को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में साइकिलिंग का बड़ा महत्त्व है।

यह न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह एक स्वच्छ, प्रदूषण रहित, मोटर चालक रहित परिवहन का साधन भी है। इसके अलावा यह रोमांच, फिटनेस और खेल गतिविधियों का एक बेहतरीन माध्यम है। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर साइकिलिंग ट्रैक की पहचान की जा रही है, जिनमें से कुछ शिमला में भी बनाए जाएंगे। इस अवसर पर विश्व चैंपियन लक्ष्य जांगीड़ और आर्मी बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। हिमालयन एंडवेचर स्पोट्र्स एंड टूरिज्म प्रोमोशन एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित सूद ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और इस आयोजन के शुभारंभ के लिए अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक हरीश जनारथा और सुदर्शन बबलू, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours