पुणे आईईडी निर्माण मामले में NIA को बड़ी सफलता, दो फरार ISIS आतंकी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने महाराष्ट्र के पुणे में आईईडी के निर्माण और परीक्षण से संबंधित 2023 के मामले में प्रतबंधित ISIS आतंकवादी संगठन के स्लीपर मॉड्यूल के फरार दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने शनिवार को बताया कि अब्दुल्ला फैयाज शेख उर्फ डायपरवाला और तल्हा खान के रूप में पहचाने गए दो लोगों को मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 से इमिग्रेशन ब्यूरों ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे इंडोनेशिया के जकार्ता से भारत वापस लौटने की कोशिश कर रहे थे।

दोनों ही आरोपी पिछले दो सालों से फरार थे। दोनों को हिरासत में लेने के बाद एनआईए की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनआईए की विशेष अदालत ने गैर-जमानती वारंट भी जारी किया हुआ था। NIA ने दोनों आरोपियों के बारे में सूचना देने वालों पर 3-3 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

इन दोनों के खिलाफ आपराधिक साजिश से संबंधित मामला दर्ज है। इनके साथ ही पुणे स्लीपर मॉड्यूल के आठ अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एनआईए ने कहा कि इन दोनों व्यक्तियों के खिलाफ पहले से ही गिरफ्तार अन्य आरोपियों के साथ आरोप पत्र दायर किया गया था। ये लोग पुणे के कोंढवा में अब्दुल्ला फैयाज शेख द्वारा किए पर लिए गए एक घर से आईईडी इकट्ठा करने में लगे हुए थे।

अब्दुल्ला फैयाज शेख और तल्हा खान के अलावा, मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों की पहचान मोहम्मद इमरान खान, मोहम्मद यूनुस साकी, अब्दुल कादिर पठान, सिमाब नसीरुद्दीन काजी, जुल्फिकार अली बड़ौदावाला, शमील नाचन, आकिफ नाचन और शाहनवाज आलम के रूप में की गई है।

 

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours