देहरादून : उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी है। आज मंगलवार को दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन सुबह शाम शीतलहर के कारण लोग ठंड से कांप रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से पहाड़ों की तुलना में अधिक ठंड हो रही है। तापमान गिरने से गलन वाली ठंड खूब परेशान कर रही है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो रहा है।
उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी,शीतलहर ने बढ़ाई गलन,हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरे का अलर्ट
Uttarakhand Jagran
http://uttarakhandjagran.co.in
हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।
संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184



+ There are no comments
Add yours