शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, कोहरे के बीच खिली हल्की धूप,हरिद्वार में आठवीं तक के स्कूल बंद

देहरादून : उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून समेंत प्रदेश के कई इलाकों में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। वहीं, कई जगहों पर धुंध के साथ बादल छाए हैं, तो कहीं पर हल्की धूप खिली है।

उधर, प्रदेश के पांच जिलों देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरे का असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने से शीतलहर परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले चार दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते प्रदेश भर में मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड पड़ेगी। दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन रात का न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह-शाम खूब ठंड हो रही है। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours