उत्तराखण्ड

छह साल के लिए निष्कासित किया कांग्रेस ने पछवादून जिलाध्यक्ष को

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पछवादून जिलाध्यक्ष व पार्टी की मीडिया पैनलिस्ट लक्ष्मी अग्रवाल और उनके पति व कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीके अग्रवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें उनके दायित्वों से मुक्त करते हुए यह निष्कासन किया गया है।

लक्ष्मी अग्रवाल के साथ ही पति पीके अग्रवाल भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निकाले गए

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने अग्रवाल दंपति को पार्टी विरोधी गतिविधियों और केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी के चलते यह कार्रवाई की है। प्रवक्ता का कहना है कि  दोनो ने 26 जनवरी जैसे महत्वपूर्ण पर्व और 4 फनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून की महत्वपूर्ण बैठक के अवसर पर भी कार्यक्रम में शामिल होने से दूरी बनानए रखी। 28 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के सम्मेलन के दौरान केंद्रीय नेतृत्व से अभद्रता भी की, जिसे पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों नेताओं को उनके पदों से मुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago