भाजपा में चल रहा जीत का सिलसिला, राज्यसभा में जीती डॉ. कल्पना सैनी

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य का निर्विरोध चुनाव जीतने के बाद डॉ. कल्पना सैनी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कल्पना सैनी को  बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया|

डॉ. कल्पना सैनी ने आज विधानसभा भवन में विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल से राज्यसभा सदस्य का सर्टिफिकेट लिया| इसके उपरांत उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की व कई विषयों पर वार्ता भी की| इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा सहित कई नेता व उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे|

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours