क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी में क्रिकेट दिग्गजों का जमावड़ा, धोनी-रैना ने किया डांस

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन शादी में क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। मंगलवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना देहरादून पहुंचे। मंगलवार को हल्दी की रस्म अदा की गई। इस दौरान दिग्गजों ने जमकर मस्ती की।

ऋषभ पंत की बहन साक्षी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को हल्दी की रस्म हुई जिसमें भारत को तीन बार आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे। इस दौरान सुरेश रैना भी नजर आए। अब सोशल मीडिया पर साक्षी की शादी से जुड़े तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें खेल सितारों को जमकर मस्ती करते देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में धोनी, रैना और पंत मशहूर सॉन्ग ‘दमा दम मस्त कलंदर’ पर थिरकते दिख रहे हैं। फैंस को माही का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours