दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन, तिहाड़ जेल के बाहर आम आदमी पार्टी का उत्सव

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं नेतिहाड़ जेल के बाहर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। वहीं, आप नेताओं ने दिल्ली सीएम को जन्मदिन की बधाई दी। आतिशी ने सोशल मीडिया पर केजरीवाल को शुभकामनाएं दी।

आतिशी ने लिखा, ‘आज आधुनिक भारत के क्रांतिवीर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है, जिसनें अपने गवर्नेंस मॉडल से दिल्ली की दशा-दिशा बदल दी। अपनी ईमानदारी की राजनीति से दिल्ली के लोगों को नई उम्मीद दी। तानाशाही से लड़ते हुए लाखों लोगों के भविष्य को संवारने वाले अरविंद आज झूठे केस में जेल में बंद है। लेकिन सच्चाई की जीत होगी, दिल्लीवालों के चहेते मुख्यमंत्री बाहर आयेंगे।

मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, देश में चल रही तानाशाही के ख़िलाफ़ सबसे कठिन लड़ाई लड़ने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री, मेरे परम् प्रिय मित्र और राजनैतिक गुरु, अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। हमें गर्व है कि हम एक ऐसे देशभक्त और क्रांतिकारी नेता के सिपाही हैं जिसने तानाशाह के सामने घुटने टेकने के बजाय जेल जाना चुना। अरविंद केजरीवाल के रूप में आज देश का लोकतंत्र जेल में कैद हैं।’

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours